मंत्री सूर्यप्रताप शाही के दौरे से नही पड़ा कुछ फर्क , त्यागी समाज करेगा BJP का बहिष्कार

भाजपा के खिलाफ त्यागी समाज की नाराजगी लगातार बढ़ती ही जा रही है, त्यागी समाज ने ऐलान किया था कि वह खतौली के उपचुनाव में भाजपा का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा। आंवला में हुई पंचायत के बाद यह फैसला लिया गया था कि जिस तरह भाजपा ने त्यागी वोटों को नजरअंदाज किया है अब उसका बदला लेने का समय आ गया है। 

नाराजगी को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने देशभर के त्यागी समाज के छोटे बड़े सभी नेताओं को इमेज कंट्रोल करने में लगा दिया था। जिसमें उत्तर प्रदेश कैबिनेट के मंत्री सूर्य प्रताप शाही जो भूमिहार त्यागी समाज से आते हैं उनकी भी बैठक करवाई गई, नावला गांव में हुई उस बैठक में स्थानीय लोगों ने कुछ खास हिस्सा नहीं लिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही मंत्री जी की इज्जत बचाने के लिए भीड़ बुलाई। 

त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि जब खजूरी हत्याकांड में 7 दिन तक कटा हुआ सिर नहीं मिला था तब यह मंत्री कहां छुप रहे थे! 

सोशल मीडिया पर भी सत्यवीर त्यागी समेत भाजपा नेताओं की खूब किरकिरी हो रही है।

खतौली विधानसभा क्षेत्र में त्यागी समाज की 15,000 से 20,000 की आबादी है जिसमें उनके पांच बड़े गांव आते है। 

Tyagi Views