19 साल का भारतीय ब्राह्मण पायलट जिसने प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया था - फ्लाइंग ऐस लेफ्टिनेंट इंद्र लाल रॉय

19 वर्ष की उम्र, 
13 दिन विश्वयुद्ध में लड़ते हुए बिताए, 
9 विमान मार गिराए, 
170 घंटे की उड़ान भरी इस दौरान बिना रुके - बिना थके !

हम बात कर रहे है ब्राह्मण इंद्र लाल रॉय की इनका जन्म हुआ था 2 दिसंबर 1898 को कलकत्ता में (*तब कलकत्ता ही हुआ करता था, कोलकाता नहीं) बंगाली ब्राह्मण परिवार में, रॉयल घराने में जन्म हुआ था। पिता बैरिस्टर थे, बड़े भाई परेश लाल रॉय को ‘फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग’ कहा जाता है, नाना देश के पहले एलोपैथिक डॉक्टर्स में से एक थे, भांजे सुब्रतो मुखर्जी पहले भारतीय चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने, यानी घर में सब एक से बढ़कर एक तोप। लैडी यानी इंद्र लाल को लंदन के सेंट पॉल स्कूल पढ़ने के लिए भेजा गया। लैडी उनका निकनेम था। जब वो वहां पढ़ ही रहे थे, तभी विश्वयुद्ध छिड़ गया था और रॉय एक बहादुर मिशन पर गए थे।

9 विमान मार गिराए दुश्मन के !


ज़िक्र विश्वयुद्ध का आ गया है तो आप समझ ही गए होंगे कि डायरी के पुराने पन्ने खुलने वाले हैं, सांख्यिकी का ज़माना है इसलिए संख्या में बता देते हैं, ज़िक्र है 103 साल पुरानी बात का, प्रथम विश्वयुद्ध का, और उस विश्वयुद्ध में ब्रिटेन की वायुसेना के लिए जहाज उड़ाने वाले 19 बरस के भारतीय मूल के पायलट का जिसने युद्ध के 13 दिनों में 170 घंटे की उड़ान के दौरान दुश्मन के 9 हवाई जहाज गिरा दिए थे ! सोचिए कि क्या बहादुरी थी, क्या जिगरा था कि आज 103 बरस बाद भी हम आप बैठे याद कर रहे हैं पायलट इंद्र लाल रॉय को, जो 22 जुलाई 1918 को जंग में ही शहीद हो गए थे !!

यह भी पढ़ें :
जानिए ब्राह्मण योद्धा पेशवा बाजीराव बल्लाळ जी भट्ट के बारे में कुछ रोचक तथ्य - बाजीराव प्रथम जन्म जयंती विशेष - The Trishool
 

13 दिन में 9 विमान गिराए !


रॉय फ्लाइंग पर वापस आए, रॉयल एयर फोर्स की तरफ से 13 दिन लड़ते हुए जर्मन सेना के 9 एयरक्राफ्ट मार गिराए, इनमें से 3 विमान तो 4 घंटे की फ्लाइंग में ही मार गिराए, 18 जुलाई 1918 को रॉय को ‘फ्लाइंग ऐस’ (Flying Ace) का खिताब मिला ! फ्लाइंग-ऐस वर्ल्ड-वॉर वन के उन पायलट्स को कहा जाता था जो हवाई फाइट्स में कई हवाई जहाज मार गिराते थे, इसके 4 दिन बाद ही रॉय को दुश्मन के कई जहाजों ने डॉग फाइट में घेर लिया, इस लड़ाई में उनकी मौत हो गई ! रॉय को मरणोपरांत ब्रिटिश सेना का तीसरा सबसे बड़ा गैलेंट्री अवॉर्ड ‘फ्लाइंग क्रॉस’ दिया गया। भारत सरकार भी रॉय के 100वें जन्मदिन पर एक डाक टिकट जारी कर चुकी है।